ऋषिकेश : शिवभक्तों की मदद के लिए ‘मोबाइल डिस्पेंसरी’ को महापौर ने अनिता ममगाईं ने दिखाई हरी झंडी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने शिवभक्तों की सेवा के लिए मोबाइल डिस्पेंसरी को नगर निगम प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा भगवान शिवजी की सेवा के समान है।

सावन के पहले सोमवार पर कावड़ियों के लिए निशुल्क 22वां विशाल चिकित्सा शिविर मोबाइल डिस्पेंसरी कैंप को महापौर अनिता ममगाईं  ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिव युवा शक्ति संघ के तत्वावधान में यह मोबाइल डिस्पेंसरी कांवड़ मेला क्षेत्र ऋषिकेश,नीलकंठ और हरिद्वार से लेकर हरियाणा के सोनीपत तक दुघर्टना ग्रस्त एवं चोटिल शिवभक्तों को चिकित्सीय मदद देगी। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि इस तरह की मोबाइल डिस्पेंसरी मुसिबतजदा शिवभक्तों के लिए संजीवनी का काम करेगी।

ALSO READ:  UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

उन्होंने आयोजक संस्था को भी इसके लिए साधुवाद दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार, डॉक्टर रामगोपाल, नरेश सैनी, दीपक गुप्ता, जसवीर सिंह, मोनू, अजीत मलिक, विजय बडोनी, पंकज शर्मा, संजय बर्मा, धीरेंद्र कुमार धीरू, दीनदयाल राजभर, राजीव गुप्ता, राजाराम शर्मा आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English