ऋषिकेश :NIM द्वारा आयोजित 1062 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके लौटे अक्षय पांडेय का किया रैड राइडर्स साइकिल क्लब के सदस्यों ने स्वागत किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मंगलवार को 1062 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके लौटे अक्षय पांडेय का किया रैड राइडर्स साइकिल क्लब के सदस्यों ने स्वागत किया।

रेड राइडर्स साइकिल क्लब के संरक्षक जयेन्द्र रमोला ने कहा कि रैड राइडर्स साइकिल क्लब के सदस्य अक्षय पांडेय नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) उत्तराखण्ड के द्वारा आयोजित 1062 किलोमीटर की साइकिल यात्रा में प्रतिभाग किया, यह साइकिल यात्रा उत्तरकाशी से प्रारम्भ होकर उत्तराखण्ड के ग्यारह ज़िलों से होकर देहरादून पहुँची, रमोला ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि हमारे क्लब के सदस्य इस यादगार यात्रा के प्रतिभागी बने।साइकिल यात्रा करके लौटे अक्षय पांडेय ने बताया कि 25 जून को उत्तरकाशी ज़िले के जडंग गाँव से साइकिल यात्रा की शुरूआत की गई जो कि हर्षिल, उत्तरकाशी, लम्बगांव, श्री नगर, आदि बद्री, द्वारहाट, रानीखेत, नैनीताल, किच्छा, बनबसा, रूद्रपुर, नगीना, हरिद्वार व ऋषिकेश होते हुऐ भी 21 दिनों की यात्रा कर 15 जुलाई को देहरादून पहुँचे । पांडेय ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिये हमें साइकिल अवश्य करें ।

ALSO READ:  UK : देहरादून के क्लेमेंटाउन पर सुभाषनगर  स्थित बी0एम0 हुंडई शो रूम में आग लगी

स्वागत करने वालों में नीरज शर्मा, दीपक नेगी, राजेश सूद, सरदार बूटा सिंह, देवेन्द्र राजपूत, मनीष मिश्रा, सुभाष नेगी, राजेन्द्र राणा, अवनीश साह, विपिन शर्मा, विपिन बबलू, विक्रम शेडगे, नरेन्द्र कुकरेजा आदि मौजूद थे ।

Related Articles

हिन्दी English