ऋषिकेश : ABVP का जिला अभ्यास वर्ग 2 अक्टूबर को होगा संपन्न

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मंगलवार को (ABVP)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ऋषिकेश इकाई की बैठक नगर अध्यक्ष रामगोपाल रतूड़ी, नगर मंत्री आकाश उनियाल ने ली। जिसमें अभाविप के आगामी कार्यक्रम जिला अभ्यास वर्ग, छात्र संघ चुनाव जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा हुई। जोकि जिला अभ्यास वर्ग 2 अक्टूबर को होना तय हुआ है। नगर अध्यक्ष रामगोपाल रतूड़ी ने बताया कि वर्ग में कार्यपद्धति, कार्यकर्ता का विकास, परिसर कार्य जैसे सत्र होने वाले हैं जिसे कार्यकर्ताओं के विकास हेतु हर वर्ष लगाया जाता है । बैठक में जिला संयोजक शुभम शर्मा, नगर उपाध्यक्ष दिनेश पैन्यूली, नगर मंत्री आकाश उनियाल, चेतन कपूरवान, रोहित सोनी,अनिरुद्ध शर्मा, इकाई अध्यक्ष अनुज पाल, यश गर्ग, ऋतिक,दीपक वर्मा, मोहित मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English