ऋषिकेश : चकजोगीवाला गांव में गेहू की फसल को हाथियों के झुण्ड ने रौंदा, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : एक तरफ राजाजी टाइगर रिजर्व सीमा और दूसरी छोर बडकोट रेज से सटा ग्रामीण क्षेत्र में आये दिन हाथी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जिससे काश्तकार चिंतित हैं। बीती शनिवार रात्रि चकजोगीवाला गांव में घुसे हाथियों ने करीब चार बीघा गेहूं की फसल रौंद दी। हाथियों से जानमाल का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणो ने बताया कि क्षेत्र में गश्त नहीं होती है।
सूचना देने के लिए यदि वनकर्मियों को फोन करो तो वह फोन नहीं उठाते। देर रात्रि चकजोगीवाला में आए हाथी ने चतर सिंह रावत और विमला देवी के खेत मे गेहूं की फसल रौंद डाली। ग्रामीणों ने बताया कि जब नुकसान के मुआवजे के लिए प्रार्थना पत्र लेकर जाओ एक विभाग दूसरे के चक्कर कटवाते हैं। बता दें कि मोतीचूर रेंज से सटे साहबनगर, खांडगांव, रायवाला, प्रतीतनगर में हर दिन हाथी की आमद से ग्रामीण दहशत में है। शाम ढलते ही हाथी खेतों की तरफ रूख कर रहे हैं। ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा व भगवान सिंह मेहर ने फसल नुकसान की आवाज में उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि हाथी की रोकथाम के लिये स्थायी उपाय न हुये तो ग्रामीणों को साथ लेकर रेंज कार्यालय का घेराव किया जायेगा |



