UK : रायवाला पुलिस ने लौटाए रुपये, ATM, क्रेडिट कार्ड व अन्य दस्तावेज से भरा बैग स्वामी को

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रायवाला/ऋषिकेश :  कोतवाली रायवाला पुलिस द्वारा खोये बैग (जिसके अन्दर 18000/- रुपये नकद , ATM कार्ड , क्रेडिट     कार्ड ,व अन्य दस्तावेज) को उसके स्वामी को किया गया सुपुर्द ।
अवगत कराना है कि आज दिनांक 30.10.2026 को समय सुबह 10.00 बजे अर्नव मुख्रर्जी पुत्र लिप्टू मुखर्जी निवासी 170 डायमण्ड हारबर रोड ठाकुरपुर थाना ठाकुरपुर जिला कोतकाता पश्चिम बंगाल मो0न0 9830407807  के द्वारा कोतवाली रायवाला के सरकारी मो0न0 9411112822 पर कॉल कर बताया कि वह घुमने के लिए रुद्रप्रयाग जा रहे थे तो वह रायवाला मे खाण्ड गांव न0 01 के गेट के सामने कुछ काम के लिए खडे थे तो उनका ग्रे कलर का बैग वही खो गया है । कॉलर द्वारा ऋषिकेश पहुंचकर अपना बैग देखा तो उन्होने पाया कि उनका बैग उनके पास नही है ।
जिसपर थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल चीता रायवाला को  इस सम्बन्ध मे अवगत कराया गया जिसपर चीता रायवाला मे तैनात हे0कानि0 222 चन्द्रपाल व कानि0 1286 अमित सैनी द्वारा तेजी व तत्पर्रता दिखाते हुए तुरन्त उक्त स्थान पर पहुंचकर चैंकिग की गई तो कॉलर का बैग नेशनल हाईवे के पास साइड वाली रेलिंग पर लटका हुआ था जिसे कोतवाली रायवाला लाया गया जिसको थानाध्यक्ष महोदय के सामने खोला गया तो उस बैग मे कॉलर के 18000/- रुपये नकद , ATM कार्ड , क्रेडिट कार्ड ,व अन्य दस्तावेज भी थे । जिस सम्बन्ध मे कॉलर को फोन के माध्यम से अवगत कराया गया । कॉलर को थाने बुलाकर बैग को सुपुर्द किया गया । जिससे कॉलर द्वारा कोतवाली रायवाला पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई ।

Related Articles

हिन्दी English