अमित ग्राम में देर रात हाथी के चहलकदमी से लोग हैरान, CCTV में कैद हुआ गजराज…देखिये

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : भारी भरकम गजराज की चहलकदमी से अमित ग्राम निवासी हैरान हैं. देर रात जब हाथी आया उस समय तो नहीं पता चल पाया लोगों को,  क्यूंकि अधिकतर निवासी सो रहे थे. लेकिन सुबह जैसे ही CCTV में हाथी की तस्वीरें कैद  होने की तस्वीरें वायरल हुई  उसके बाद लोगों में  चर्चा शुरू हो गयी.  स्थानीय   निवासी हैरान हैं रात में इस तरह हाथी की चहलकदमी होने से.  हाथी ने वीरभद्र  रेलवे  प्लेटफार्म  किनारे रेलिंग तोड़ी, फिर सीधे प्लेटफार्म से नीचे कूद कर पटरी पार की. उसके बाद अमित ग्राम की गलियों में चहलकदमी करते हुए हाथी दिख रहा है CCTVमें . घटना के बाद  निवृतमान पार्षद विपिन पन्त के अनुसार अमित ग्राम में रात्रि के समय लगभग 11:45 पर हाथी गली नंबर  17 में  दिखाई दिया. जिसने रेलवे की रेलिंग तोड़ी फिर  आईडीपीएल की तरफ चला गया. उन्हूने बताया उन्हें जानकारी प्राप्त हुई एक हाथी जंगलात रोड पुरूषोत्तम बडोनी की बाड़ को तोड़ने के बाद वहाँ से होता हुआ अमित ग्राम गली नंबर  17 में घुसता है. फिर उसने  नजाकत के साथ रेलवे की रेलिंग तोड़ी और  रेलवे पटरी पार करता हुआ  आईडीपीएल के जंगल की तरफ  चला गया।
ALSO READ:  UK :ऋषिकेश के अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. डी.के. श्रीवास्तव को न्यूयॉर्क (यूएसए) में प्रतिष्ठित आयुर्वेद केंद्रों द्वारा आमंत्रण

Related Articles

हिन्दी English