ऋषिकेश : पूर्व गवर्नर और सीएम स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तीर्थनगरी में देश के विकास पुरुष उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, आंध्र प्रदेश के पूर्व गवर्नर स्व० नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह व पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठतम नेता स्वo  एन.डी. तिवारी द्वारा देश व प्रदेश के विकास में उनका अहम योगदान रहा व उनके द्वारा उत्तराखंड में चोहमुखी विकास की नीव रखी गई थी आज भी उन योजनाओं पर कार्य हो रहें हैं, एन.डी, तिवारी जैसे विकास पुरुष को उत्तराखण्ड व देश कभी नहीं भूलेगा ।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह रावत, समाज सेवी राजेंद्र पंत, एडवोकेट पंचम सिंह मिया, नरेंद्र रागंड, कपिल शर्मा, धीरज डोभाल, संजय नेगी, जगदीश थपलियाल, मनीष मिश्रा, आनंद केंतुरा, विक्रम सेडगी, दिग्विजय सिंह, अभिनव मलिक, ऋषभ राणा, सुनील आदि मौजूद थे।

ALSO READ:  UK : आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, हरक सिंह रावत ने भरी हुंकार

 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English