ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर द्वारा आयोजित श्री बारात कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : महाशिवरात्रि महोत्सव 2023 के अंतर्गत श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा दीपदान किया रात्रि 12:00 बजे महंत महा रुद्राभिषेक और उसके बाद 1008 कमल पुष्पों द्वारा शिव अर्चना की गयी।उसके बाद आज क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर द्वारा आयोजित श्री बरात कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व की शिव भक्तों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर सभी देवी-देवताओं में सबसे भोले है, भक्तों द्वारा सच्चे मन से मनोकामना मांगने पर शीघ्र पूरी करते हैं, इसके चलते उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है।डा. अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव को जगत का पालनहार कहा जाता है, जब समस्त सृष्टि के समय विपत्ति आती है तो भगवान शंकर उसका निदान करते है। उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान निकले जहरीले विष को भगवान शंकर ने ही पीकर अपने गले में ही रोक दिया था, इस कारण उनका नाम नीलकंठ भी पड़ा। मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि मनाने के पीछे का कारण यह भी है कि आज के दिन देवो के देव महादेव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। जिसे शिवभक्त आज भी धूमधाम से मनाते हैं।

ALSO READ:  नैनीताल : ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

इस मौके पर थानापति श्री महंत शिवानंद गिरि जी महाराज भगवती गिरी पदम गिरी मध्य प्रदेश से पहुंचे तथा पवन गिरी गुजरात से नागा साधु प्रताप गिरी राम रतन गिरी दामोदर गिरी शेर गिरी महंत मुरली गिरी जी महाराज संगम गिरी मान गिरी महाराज रामेश्वर गिरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, पार्षद राजेश दिवाकर, रूपेश गुप्ता, गोपाल सती, विवेक शर्मा, महंत विनय सारस्वत सहित शिव भक्त उपस्थित रहे।

ALSO READ:  दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English