मुनि की रेती : BJP मुनिकीरेती ढालवाला के मंडल अध्यक्ष स्व. राकेश भट्ट भाजपा के एक समर्पित सिपाही थे : सुबोध उनियाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती : भारतीय जनता पार्टी मुनिकीरेती ढालवाला के मंडल अध्यक्ष स्व राकेश भट्ट के निधन पर मुनिकीरेती ढालवाला मंडल की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. जिसमें सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से स्व राकेश भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्व राकेश भट्ट भाजपा के एक समर्पित सिपाही थे। वह एक कुशल संगठन कार्यकर्ता थे, जिनके निधन से भाजपा को अपूर्णीय क्षति हुई है। पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि स्व राकेश भट्ट सबको साथ लेकर चलने वाले लोकप्रिय कार्यकर्ता थे, जिनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती। मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने कहा कि स्व राकेश भट्ट ने भाजपा पार्टी के प्रति अपनी कुशल कार्यशैली एवं निष्ठा से अपनी विशिष्ट लोकप्रिय पहचान बनाई थी, उनके निधन का पूरे भाजपा परिवार को दुःख है।

ALSO READ:  UK : आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, हरक सिंह रावत ने भरी हुंकार

मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोटियाल, दिनेश भट्ट, धूमन थलवाल, भगवती रतूड़ी, राजेंद्र थलवाल, भगवती काला, राकेश पुरी, बीना जोशी, शशी कंडारी, सीमा बिजल्वाण, मीना मंदवाण, इंद्रा आर्य, राजकुमारी, सुनीता नेगी, बीरेंद्र चौहान, सचिन पैन्यूली , रोहित गोडियाल, उत्तम रावत, राजदीप भंडारी, रामकृष्ण पोखरियाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English