रायवाला : सागर गिरी को भाजपा रायवाला मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा) बनाया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला : पूर्व प्रधान सागर गिरी को भारतीय जनता पार्टी ने पद से नवाजा है. उन्हें रायवाला मंडल अध्यक्ष बनाया गया है युवा मोर्चा का। सागर गिरी ने बयान जारी कर कहा “भारतीय जनता युवा मोर्चा रायवाला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मैं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित बिजल्वाण , युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत व भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। शीर्ष नेतृत्व ने मुझे संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति के अनुसार कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करूंगा।”

ALSO READ:  UK : ब्रह्मपुरी में जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज का 73वां जन्म महोत्सव  बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English