यूपी : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ हादसा..2 बच्चों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल,

एक्सप्रेस वे पर ड्राइवर की नींद बनी हादसे का कारण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बीती देर रात एक कार,आगे जा रहे भारी वाहन से टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार सात लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। यूपीडा कर्मियों ने सभी घायलों को आनन-फानन में एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया है।

ALSO READ:  UP: अमरोहा गैंग रेप मामला, कुछ लोगों द्वारा बेवजह उनका और उनके फार्महाउस का नाम शामिल किया जा रहा है : उमेश शर्मा

जानकारी के मुताबिक एक कार लखनऊ से देवरिया के लिए जा रही थी। जिस पर देवरिया जिले के रुस्तमपुर बहिरयारी निवासी अजय यादव पुत्र बद्री यादव गाड़ी संख्या UP 25 AQ 7312 ड्राइव कर रहे थे। कार पर अशर्फी देवी, लक्षमी देवी, रामकिशुन यादव, दिलीप यादव और दो बच्चे बैठे हुए थे। कार धनपतगंज थानाक्षेत्र के किमी 105.7 पर पहुंची थी कि एकाएक ड्राइवर को नींद आ गई,ऐसे में कार आगे जा रहे बड़े वाहन में जा भिड़ी। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ALSO READ:  UP : शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के एएसओ परमात्मा मौके पर पहुंचे। ईगल एम्बुलेंस व लाईफजेट एम्बुलेंस से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भेजा गया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English