यहां पर 20 साल की अपराध से बनी करोड़ों की संपत्ति कुर्क,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हत्या-रंगदारी व बलवा जैसे मामलो में था लिप्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ बल्दीराय पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव उर्फ दरोगा यादव की एक करोड़ 6 लाख 10 हजार रुपए की संपत्ति कुर्क किया है।

जिसमें दरोगा यादव का मकान, स्कार्पियो गाड़ी और अपाची गाड़ी शामिल है। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।बल्दीराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर मजरे हेमनापुर का निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश कुमार उर्फ दरोगा यादव पुत्र सालिक राम थाने का टॉप टेन अपराधी है। उसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, बलवा, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार जघन्य अपराध कारित कर उसने पत्नी के नाम पर चार पहिया गाड़ी खरीदा। गांव में अवैध रूप से मकान का निर्माण कराया था।

ALSO READ:  UK: हिमाचल से आकर देहरादून में चरस बेचने की फिराक में था विक्रांत, दबोचा पुलिस ने

2002 में अपराध जगत में रखा कदम-

पुलिस के अनुसार दरोगा यादव का भाई सुरेश यादव भी शातिर अपराधी था जिसकी साल 2019 में हत्या कर दी गई थी। स्वंय दरोगा यादव हिस्ट्रीशीटर है, उसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 47A है। वर्ष 2002 में इसने अपराध जगत में कदम रखा और अपराध के जरिए उसने 90 लाख का मकान, 15 लाख की स्कार्पियो गाड़ी व एक लाख 10 हजार की अपाची गाड़ी खरीदा था। जिसके विरुद्ध DM रवीश गुप्ता के निर्देश पर आज कुर्की की कार्रवाई की गई।

ALSO READ:  UK : होटल सदमार्ग परिवार में छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार ऋषिकेश का मामला

मौके पर ये अधिकारी रहे मौजूद-

बल्दीराय एसडीएम बंदा पांडे, सीओ राजाराम चौधरी, थाना थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह, वलीपुर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा, हलियापुर थानाध्यक्ष आरबी सुमन, देहली चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र सहित भारी संख्या में सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।कार्रवाई के समय बल्दीराय तहसील की SDM वंदना पांडे व CO बल्दीराय दल बल के साथ मौजूद थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English