पिथौरागढ़: द्वितीय इंटर सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज—DM-11 की दमदार जीत, 186 रन का लक्ष्य किया चेज

ख़बर शेयर करें -
  • द्वितीय इंटर सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में डीएम-11 ने दाउदकांडी लायंस को हराया
जनपद पिथौरागढ़ में आज द्वितीय इंटर सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 12 कुमाऊं फुटबॉल ग्राउंड में हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रशासन, सशस्त्र बलों एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के मध्य आपसी समन्वय, सौहार्द एवं फिट इंडिया अभियान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।प्रथम दिवस को 12 कुमाऊं मैदान में दो मुकाबले आयोजित किए गए—प्रातः 9:00 बजे DM 11 बनाम दाउदकांडी लायंस तथा अपराह्न 1:00 बजे पंचशूल सेंटिनल्स बनाम करेजियस 55।
उद्घाटन मैच में दाउदकांडी लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएम-11 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19.5 ओवरों में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। डीएम-11 टीम का नेतृत्व जनपद के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी द्वारा किया गया। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीरज सौन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टूर्नामेंट में कुल 9 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिन्हें दो पूल में विभाजित किया गया है—
पूल A: DM 11, प्रबल 36, वायरलेस वारियर्स, दाउदकांडी लायंस, विक्टोरियस 7
पूल B: SP 11 PTH, फैबुलस 14, करेजियस 55, पंचशूल सेंटिनल्स
टूर्नामेंट का आयोजन 19 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक 12 कुमाऊं एवं पुलिस लाइन मैदानों में किया जाएगा।आगामी मुकाबलों के अंतर्गत 20 अप्रैल को पुलिस लाइन मैदान में प्रबल 36 और विक्टोरियस 7 के बीच मैच खेला जाएगा। लीग चरण के मुकाबले 26 अप्रैल तक आयोजित होंगे।टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 28 अप्रैल 2026 को (प्रातः 9:00 बजे एवं अपराह्न 1:00 बजे) आयोजित किए जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे खेला जाएगा।उद्घाटन अवसर पर सेना, पुलिस, प्रशासन एवं विभिन्न अर्धसैनिक बलों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न विभागों एवं बलों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।आगामी मैचों में विभिन्न विभागों एवं बलों की टीमें एक-दूसरे के विरुद्ध प्रतिस्पर्धा करेंगी।

Related Articles

हिन्दी English