पिथौरागढ़ : ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपी को पिथौरागढ़ पुलिस ने पटना (बिहार) से दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ : 25 मार्च 2023 को साईबर सैल पिथौरागढ़ को NCRP पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई । जिसमें शिकायतकर्ता के खाते से 77999/- रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाल लिये हैं । तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा- 420 IPC व 66D IT ACT के अन्तर्गत मुक़दमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से अभियुक्त मोहम्मद शमशेर आलम पुत्र मो0 मेहर आलम निवासी 16 खान मिर्जा अकिलपुर पटना (बिहार) के घर पर धारा- 41(क) CrPC का नोटिस चस्पा किया गया। अभियुक्त को हिदायत दी कि समय से न्यायालय में भेजें अन्यथा उसकी गिरफ्तारी की जायेगी।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश एम्स में "पाइरेक्सिया" का उद्घाटन हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया

पुलिस टीम जो रहीं उसमें सब इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र सिंह- थानाध्यक्ष कनालीछीना, कॉन्स्टेबल संजीत कुमार, कॉन्स्टेबल हेम राज सिंह और साइबर टीम में सब इंस्पेक्टर मनोज पाण्डेय और उनकी टीम.

Related Articles

हिन्दी English