ऋषिकेश :विधायक को गुमानीवाला के लोगों ने वार्ड संख्या 10 एवं 14 में पुस्ता (तटबंध) निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश: श्यामपुर भाजपा मंडल महामंत्री सत्यपाल सिंह राणा के नेतृत्व में ग्राम सभा गुमानीवाला के क्षेत्रवासियों ने आज पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भेंट कर वार्ड संख्या 10 एवं 14 में पुस्ता (तटबंध) निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया कि ग्राम सभा गुमानीवाला के वार्ड संख्या 10 एवं 14 में बरसात के दौरान जलभराव एवं नाले के कटाव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे किसानों की कृषि भूमि को नुकसान पहुंच रहा है तथा स्थानीय लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पुस्ता निर्माण न होने के कारण हर वर्ष स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे जन-धन की हानि की आशंका बनी रहती है।इस पर विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड ऋषिकेश को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थल का शीघ्र निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर पुस्ता निर्माण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गुमानीवाला क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर श्यामपुर मंडल महामंत्री सत्यपाल राणा, गणेश राणा बूथ अध्यक्ष ,पूजा भट्ट , सुनीता भट्ट , नरेन्दर रावत , मुकेश रावत , अखिलेश राणा , सुनीता जोशी , ज्योति उनियाल , मुकेश गुंसोला , लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री  धामी से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की

Related Articles

हिन्दी English