पौड़ी : स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद मुख्यालय में स्कूली छात्र छात्राओं, संगठनों व स्थानीय लोगों के साथ रैली निकाली गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : उच्च न्यायालय नैनीताल एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष नैथानी के आदेशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के माननीय सीनियर सिविल जज/सचिव अकरम अली द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद मुख्यालय में स्कूली छात्र छात्राओं, संगठनों व स्थानीय लोगों के साथ रैली निकाली गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वाधान में आयोजित रैली को सिविल जज/सचिव अकरम अली ने रैली को एजेंसी चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रैली पौड़ी एजेंसी चौक से अपर बाजार होते हुए पुनः एजेंसी चौक में रैली का समापन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय लोगों ने भी स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।

ALSO READ:  UK: उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निरमाण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कैंप का विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट  ने किया शुभारंभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English