पौड़ी : होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने 08 मार्च को समस्त मदिरा दुकानों को सांय 5 बजे तक बंद रखने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने 08 मार्च को समस्त मदिरा दुकानों को सांय 5 बजे तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनपद के अंतर्गत समस्त विदेशी मदिरा दुकान, गोदाम, बार, सैन्य कैटीन के साथ ही बॉटलिंग प्लांट को मदिरा की बिक्री, परिवहन व उपभोग हेतु पूर्ण रूप से बंद किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी व आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत मदिरा की दुकानों पर निगरानी बनाये रखें।

Related Articles

हिन्दी English