पौड़ी : योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति तेजी से बढ़ायेंः मुख्य विकास अधिकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी :  मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।     बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, कृषि और उद्यान विभाग को कम वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के चलते स्पष्टीकरण जारी किया गया तथा जिन विभागों की खर्च प्रगति 70 प्रतिशत से कम है उनको चेतावनी जारी की गयी है। उन्होंने उद्यान और कृषि विभाग को कृषि एवं काश्तकारों से संबंधित योजनाओं का तेजी से और बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देश दिये तथा प्रगति को संतोषजनक करने को कहा।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

      मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग को भी अपने-अपने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिये।      उन्होंने दूसरे ऐसे विभागों को जितना खर्च 70 प्रतिशत से कम है चेतावनी जारी करते हुए खर्च की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये।       बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English