पौड़ी :जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में पौड़ी नगर की यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने को लेकर संबंधित अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में पौड़ी नगर की यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने को लेकर संबंधित अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। बैठक में पार्किंग को सुव्यवस्थित बनाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष, नागरिक कल्याण मंच व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे।मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पौड़ी शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए राजस्व, पुलिस व परिवहन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई, जो शहर में वाहनों की संख्या व पार्किंग की उपलब्धता की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में पार्किंग की समस्या जटील है जिसको परथ दर परथ सभी स्टेक होल्डर के साथ मिल बैठकर सुलझाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय हेतु पॉकेट पार्किंग विकसित करने के लिए 15 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गये हैं।

ALSO READ:  UK : लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर द्वारा पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भूमि एवं ध्वजा पूजन के साथ शुभारंभ

इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, आरटीओ अनिता चंद, नगर पालिका ईओ गौरव भसीन, नागरिक मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमन्त नेगी सहित कुलदीप गुसांई, गब्बर सिंह, विक्रम सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English