पौड़ी :समस्त विभागीय अधिकारी विभिन्न विकास कार्यो तथा योजनाओं का विवरण बुकलेट फोर्म में पब्लिक को दें : रेनू बिष्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट की अध्यक्षता में आज विकासभवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। विधायक ने सभी विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं, विकास कार्यो तथा आगामी लक्ष्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए चल रहे विकास कार्यो की तेजी से कार्य पूर्ण, विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को प्रदान करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी लक्ष्यों को निर्धारित करने के दौरान स्थलीय स्थिति, लोगों की जरूरतों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधयों को विश्वास में लेकर प्रस्ताव बनाते हुए कार्य करने के निर्देश भी दिये।

यमकेश्वर विधायक ने आयोजित बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों को उनके विभिन्न विकास कार्यो तथा योजनाओं का विवरण बुकलेट फोर्म में पब्लिक को देने के निर्देश दिये। कहा कि ऐसे दूरस्थ क्षेत्रों जहां लोगों की विकासखंड, तहसील तथा शहर से सीधी पहुंच नहीं है वहां पर जनजागरूक शिविर लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ देना सुनिश्चित करें। जिससे आम जनमानस समय से लाभ लेकर अपने कार्यो को आगे बढ़ा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया कि फिल्ड के कार्यो के अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से तैनात रहें तथा लोगों के छोटे-छोटे कार्यो को बिना देरी व हीलाहवाली के शीघ्रता से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यो व कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर कार्य दिखना जरूरी है।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

इसके लिए उन्होंने योजनाओं व विकास कार्यो को पूरा करने के दौरान पारदर्शिता, गुणवत्ता तथा समयसीमा का ध्यान रखकर कार्य करने के निर्देश दियें। विधायक ने इस दौरान कहा कि लोगों की सरकार से बहुत अपेक्षा हैं इसलिए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी योजना तथा प्रस्ताव में यदि संशोधन की आवश्यकता हो तो उसी अनुरूप उसमें बदलाव हेतु प्रस्ताव बनाकर डीपीआर तैयार करें। कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी इस बात की लगातार निगरानी करें कि योजना का सही तरह से लाभ मिल रहा है या नहीं।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आयोजित बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की बुकलेट बनाये तथा उसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी लिखें। कहा कि बुकलेट छपवा कर उसे शिविरों के माध्यम से आम जनमानस को वितरित करें। जिससे लोगों को विभिन्न योजनाआंे की जानकारी प्राप्त हो सके तथा वह उसका लाभ समय से ले सकेंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, डीएफओ सोहन लाल, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौहान, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 रमेश सिंह नित्वाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संतोष कुमार, एसडीओ आरपी नौटियाल, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English