UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी : नैनीताल और कैंची धाम समेत कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर वीकेंड के दौरान अचानक बढ़ी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं सहित जिला प्रशासन से यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की अपील की है।
सांसद भट्ट ने कहा कि पिछले दो दिनों में 35 हजार से अधिक वाहन पर्वतीय क्षेत्रों की ओर रवाना हुए हैं, जिसके चलते कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि वीकेंड और अवकाश के दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पहले से ही पर्याप्त तैयारियां करने बाद भी भारी भीड़ पहुंच रही है।
उन्होंने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से भी अपील की कि नैनीताल, कैंची धाम या अन्य पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की यात्रा से पहले होटल, होमस्टे अथवा अन्य ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। बिना ठहरने की व्यवस्था के यात्रा करने से पर्यटकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और स्थानीय लोगों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है।श्री भट्ट ने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज के देश-विदेश में लाखों श्रद्धालु हैं, जो कैंची धाम में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अवकाश और वीकेंड के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक काफी वृद्धि हो जाती है। ऐसे में प्रशासन यातायात, पार्किंग और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व तैयारी के बाद भी अप्रत्याशित लोग आ रही है।
उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने तथा यात्रा से पहले ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अनावश्यक असुविधा से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन में और जोर देने के बात कही। उन्होंने कहा कि SSP सहित पुलिस अधिकारी तत्पर है लेकिन भीड़ का दबाव बढ़ रहा है।



