UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नैनीताल ​जनपद के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की स्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के उच्च अधिकारियों को फोन कर कहा सड़कों की बदहाली और डामरीकरण कार्य में हो रही देरी पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण कार्य शुरू करने के सख्त निर्देश दिए।​मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब डामरीकरण कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है, तो फिर धरातल पर काम शुरू क्यों नहीं हो रहा है? उन्होंने कहा कि जनता को खराब सड़कों के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि विभाग बजट मिलने के बाद भी सुस्त रवैया अपनाए हुए है।
​अधिकारियों को चेतावनी देते हुए मंत्री ने कहा, “विकास कार्यों और जनता की सुविधा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी! मंत्री कैड़ा ने कहा चाफी से पदमपुर धारी, रानीबाग से भीमताल,धारी से कसियालेख, टकूरा से जमराडी, रामगढ़ से कैचीधाम, सहित नैनीताल जनपद के दर्जनो मोटर मार्गो पर डामरीकरण के लिए जो धनराशि स्वीकृत हुई है, उसका उपयोग कर समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण का कार्य पूरा करें।”​मंत्री कैड़ा ने PWD अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राथमिक स्तर पर सबसे अधिक क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत कार्य शुरू कराएं और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कार्य में अकारण देरी पाई गई या डामरीकरण की गुणवत्ता में कोई कमी मिली, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

हिन्दी English