पटना : बरिष्ठ  BJP नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री  सुशील मोदी का निधन, अंतिम संस्कार आज 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पटना :  भाजपा नेता सुशील मोदी निधन हो गया है. उनका  जन्म 1952 में हुआ था। उन्होंने सोमवार देर रात अंतिम सांस ली। वे 72 साल के हो गए थे। वे पिछले सात माह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से परेशान थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पटना में किया जाएगा।सुशील मोदी ने 1987 में मुंबई की डा. जेसी जॉर्ज से शादी की। उनके दो बेटे हैं। दोनों ही राजनीती से दूर हैं.  पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है।उनके निधन पर भाजपा सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने शोक संवदेना प्रकट की है।सुशील मोदी ने एक माह पहले ही अपनी बीमारी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी।उन्होंने बीमारी के कारण लोकसभा चुनाव में भी प्रचार करने में असमर्थता व्यक्त की थी। आज ही  राजकीय सम्मान के साथ पटना के दीघा घाट पर होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार.

Related Articles

हिन्दी English