हनुमान जयन्ती के अवसर पर रायवाला स्थित “श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल” में पन्च मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापित

निशुल्क उपचार होता है इस हॉस्पिटल में कोई पैसे लेने देने की विंडो नहीं नही

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • निशुल्क उपचार होता है इस हॉस्पिटल में मरीजों का, मानवता की सेवा में एक सुन्दर मंदिर की तरह है श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल
रायवाला : हनुमान जयन्ती के अवसर पर रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में पन्च मुखी हनुमान जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर हॉस्पिटल के मन्दिर परिसर में स्थापित किया गया।मंगलवार को हनुमान जयन्ती के अवसर पर रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के मन्दिर परिसर में पन्च मुखी हनुमान जी की मूर्ति का पूजा अर्चना के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया। इस अवसर पर श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा  ट्रस्ट के चेयरमेन डॉ सी श्रीनिवास  हनुमान जी के  प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित पूजा अर्चना व भण्डारे में शामिल हुए। इस वसर पर उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी हमारे प्रेरणाश्रोत हैं। जिस तरह से भगवान हनुमान जी ने संजीवनी बूटी से लक्ष्मण जी के प्राण बचाए थे, इसी तरह इस युग में सत्य साईं संजीवनी परिवार भी इंसानों का जीवन बचाने का काम कर रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सुन्दर काण्ड का पाठ व भण्डारे का आयोजन भी किया गया। समस्त वैदिक कार्य आचार्य सुमन देव कुकरेती व पण्डित सन्दीप पोखरियाल ने सम्पन्न कराए। इस दौरान डॉ वर्षा, डॉ अमिता पुन्डीर, ऋतु थपलियाल, उषा रतूड़ी, चित्रवीर क्षेत्री, भूपति मिश्रा, हर्ष कुमार, कलावती, पूजा भट्ट सहित समस्त हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा।
ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English