जल जीवन मिशन के कार्यों को 30 अपै्रल तक पूर्ण करें अधिकारी-DM

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी: शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी की उपस्थिति में विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम को गांवों में जाकर जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करने, प्रतिदिन रेण्डमली फोन कॉल कर चेक करने तथा कार्याें की नियमित रिर्पोटिंग करने हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी फिक्स करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन कार्याें की एनओसी प्राप्त हो चुकी है, उनकी थर्ड पार्टी से जांच करवाई जायेगी। उरेडा अधिकारी को सेंदरी चौरास में खराब लाइटों का शीघ्र ठीक करवाने को कहा गया।

ALSO READ:  UK :राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जायेगी- CM धामी

देवप्रयाग विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना आम जनमानस के लिए बनाई गई और इसका लाभ आम नागरिक को समय से मिलना चाहिए। उन्हांेने हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना, चौरास पेयजल योजना, लक्ष्मोली-हडिमधार पेयजल योजना के तहत किये जा रहे कार्यों को जल्द पूर्ण करते हुए गांवों मंे पानी उपलब्ध कराने को कहा। पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों को 30 अपै्रल तक का पूर्ण करने को कहा गया। उन्होंने चमियाड़ी, सिरणी, दंदेली, पलेठी, सिंदरी आदि गांवों में पेयजल समस्या को देखते हुए अधिकारियों को क्षेत्र मंे रहकर सभी योजनाओं के अन्तर्गत सभी टैंक, बेकअप पम्प आदि कार्य शीघ्र बनाने को कहा। कार्यों को समय से पूर्ण न करने वालों पर पैनल्टी तय कर उनका कार्य विस्तार न किये जाने को कहा गया। उन्होंने बताया कि आस्थापथ चौरास में प्रथम चरण का कार्य शुरू हो चुका है।बैठक में अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम संदीप कश्यप, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान देवप्रयाग नरेश पाल, अधिशासी अभियन्ता जल निगम टिहरी सतेन्द्र, जिला उरेडा अधिकारी एस.एस. मेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : अल्मोड़ा में बिट्टू कर्नाटक के प्रयास रंग लाए,बेस अस्पताल की खराब सिटी स्कैन मशीन हुई दुरुस्त, खुद भाजपा नेता ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English