नर्सिंग महासंघ की टीम यमुना कॉलोनी मंत्री आवास पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनसिंह रावत  से भेंट की, ये थी मागें…जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून  : गुरूवार को  नर्सिंग महासंघ की टीम यमुना कॉलोनी मंत्री आवास पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनसिंह रावत  से भेंट की तथा उन्हें शीघ्र वेटिंग लिस्ट निकलवाने एवं  हरिद्वार, पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के मंजूर हुए 1000 पदों पर  वर्ष वार विज्ञप्ति जारी करने तथा स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर अतिशीघ्र नियुक्ति करवाने  का ज्ञापन दिया ,, एवं 1455 पदों पर सम्पन्न हुई भर्ती में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के संबंध में जांच करवाने के का आग्रह किया गया. जिसमें वहां नर्सिंग महासंघ के पदाधिकारी अध्यक्ष नवल पुंडीर उपाध्यक्ष सरिता जोशी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत, राजेंद्र प्रसाद कुकरेती,कोषाध्यक्ष मधु उनियाल, सुभाष रावत, संरक्षक मनोज कुनियाल वर्षा देवी, दीक्षा चौहान , आकाश लेखवार,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यआदि उपस्थित रहे.

Related Articles

हिन्दी English