यूपी : सुल्तानपुर : आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं और वोट नहीं : मुकेश साहनी

निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा लेकर वीआईपी पार्टी अध्यक्ष मुकेश साहनी पहुँचे जिला सुल्तानपुर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ लग्जरी बस से 101 दिवसीय दौरे के अंतर्गत आज निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा लेकर वीआईपी पार्टी अध्यक्ष मुकेश साहनी सुल्तानपुर पहुंचे और नगर मुख्यालय के तिकोनिया पार्क में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया,सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों का भ्रम है की निषाद समाज का वोट चुनाव के समय बिकता है,हम यूपी, बिहार, झारखंड के 85 जिलों में निषाद समाज के घर-घर जाएंगे,और गंगा मां की सौगंध दिलाते हुए उनको जागरूक करने का काम करेंगे।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन

वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने सुल्तानपुर में मंच से निषाद आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका चुनावी वादा भी याद दिलाया। उन्होंने आगे निषाद पार्टी अध्यक्ष व मंत्री संजय सिंह निषाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि निषाद समाज के एक नेता को गुलाम बना कर पूरे निषाद समाज का वोट लेने की गलतफहमी बी जे पी ना पाले,निषाद समाज के वोट के दम पर ही मंत्री बने हैं,निषाद आरक्षण को लेकर उनको साथ खड़ा होना था,उन्होंने समाज के साथ गद्दारी किया है,मुकेश साहनी ने कहा निषाद आरक्षण को लेकर ही बिहार में उनका मंत्री पद उनसे छिन गया था,फिर भी वह समाज के साथ खड़े रहे।

ALSO READ:  UK : UKD ने ऋषिकेश में UIIDB को भंग करने तथा सरकारी जमीनों की नीलामी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की

मौजूदा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा की मंदिर के मुद्दे पर राजनीति हो रही है,नेताओं का काम नही है मंदिर बनाना। जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से वीआईपी पार्टी अध्यक्ष मुकेश साहनी ने निषाद समाज से गंगा मां की सौगंध दिलाई,और आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं और वोट नहीं.. का नारा भी दे डाला।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English