नेवी ने खोयी एक युवा अधिकारी,लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ का सड़क दुर्घटना में निधन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
गुजरात /राजस्थान : भारतीय नौसेना ने एक युवा महिला अधिकारी को खो दिया है. गुजरात में सड़क दुर्घटना में अंशु राठौड़ का निधन हो गया. वह राजस्थान की रहने वाली थी.  राजस्थान की वीर भूमि में जन्मीं डीडवाना जिले की लाड़ली और भारतीय नौसेना की जांबाज अधिकारी लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ (23) सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं।
पूरे  सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बिठुड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस भावुक क्षण में जब उनके छोटे भाई भूपेश सिंह ने मुखाग्नि दी, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।नेवी के अधिकारियों ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगा उनके पिता किशन सिंह को सौंपा। दरअसल लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ 5 अप्रेल को दुखद हादसा का शिकार हो गई थी।
गुजरात पुलिस के मुताबिक़,  सुबह करीब 10 बजे गुजरात के जामनगर में हुआ। अंशु पुणे में अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अपनी अगली ड्यूटी के लिए INS वलसुरा जा रही थीं।रास्ते में उनकी कार की भिड़ंत दूसरी गाड़ी से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर चोटें आने के कारण अंशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त कार में उनके साथ मौजूद दो अन्य अधिकारी सुरक्षित हैं।राजस्थान में,  अंशु के पिता किशन सिंह ने बताया कि उनका परिवार पिछले पांच पीढ़ियों से सेना से जुड़ा है, लेकिन अंशु परिवार की पहली बेटी थी जिसने नौसेना में ऑफिसर बनकर इतिहास रचा था।उन्होंने साल 2024 में अपने पहले ही प्रयास में सब लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया था।
Ad

Related Articles

हिन्दी English