UK: एनकाउंटर..राजस्थान के दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

3 बदमाशों की तलाश जारी है

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : तड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता। राजस्थान के दो बदमाशों को नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। एक बदमाश के पैर पर लगी गोली।।।पुलिस के मुताबिक, नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान नयागांव चौकी बैरियर पर RJ नंबर की कार मे सवार बदमाशों द्वारा बैरियर पर टक्कर मार कर सेलाकुई की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया।

ALSO READ:  नहीं रहे उत्ताराखंड निवासी भारतीय शूटर व कोच जसपाल राणा,49 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस

बदमाश कार से चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे, रामगढ़ के रपटे में गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ भागते हुए बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई,पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश घायल, दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने किया गिरफ्तार। तीन बदमाशों की तलाश जारी।

मुठभेड़ मे गिरफ्तार एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, घायल बदमाश को उपचार हेतु तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया।घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना।उच्च अधिकारियो द्वारा मौके व चिकित्सालय पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।घायल बदमाश प्रेम नगर चिकित्सालय से दून अस्पताल के लिए हुआ रेफर, दून चिकित्सालय में कराया जा रहा है उपचार।दोनों बदमाशों से दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस हुए बरामद, घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद।

Related Articles

हिन्दी English