RAJ :२०२४ की RAS टॉपर काजल मीणा पहली पोस्टिंग में घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
राजस्थान :  RAS टॉपर काजल मीणा पर बड़ा आरोप, पहली पोस्टिंग में ही ACB का एक्शन 2024 बैच की RAS टॉपर काजल मीणा, जिन्होंने इंटरव्यू में समाज बदलने की बात कही थी… अब खुद भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गई हैं।पहली ही पोस्टिंग में उन पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, नादौती में SDM पद पर तैनात काजल मीणा पर एक जमीन से जुड़े मामले में डिक्री जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।शुरुआत में 1 लाख रुपये की मांग बताई गई, जिसे बाद में घटाकर 50 हजार रुपये किया गया। इसके अलावा 10 हजार रुपये रीडर के लिए तय किए गए।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जांच शुरू की और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई की। काजल मीणा को उनके सहयोगी प्रवीण और रीडर दिनेश के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।कुल 60 हजार रुपये की डील के दौरान यह कार्रवाई हुई। ACB की टीम ने कार्रवाई के दौरान 4 लाख रुपये भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है कि यह रकम कहां से आई और किससे जुड़ी है।
————————————-
कौन हैं काजल मीणा?
काजल मीणा ST वर्ग में 2024 RAS परीक्षा की टॉपर रही हैं। उन्होंने IIT मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया है।इससे पहले वह EPFO और दूरसंचार विभाग में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद पर भी काम कर चुकी हैं।

Related Articles

हिन्दी English