नैनीताल डीएम वंदना ने भवाली का किया पैदल भ्रमण, जनता ने सराहा दुकानों पर साइन बोर्ड और पहाड़ी रंगों से मिलेगी नगर को नई पहचान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पर्यटन कारोबारी व्यापारियों ने जताया जिलाधिकारी का आभार
  • होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपिल सहित कारोबारियों व स्थानीय जनता ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करी
भवाली :  जिलाधिकारी नैनीताल  वंदना ने भवाली हो रहे विकास कार्यों के जल्द मूर्त रूप लेने की बात कही कहा कि नगर में विभिन्न विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा.  जिसके तहत मुख्य बाजार व ऊपरी बाजार में देहरादून की तर्ज पर एक जैसे साइन  बोर्ड बनाने के साथ ही बाजार के घरों को पहाड़ी रंगों की शैली में रंगने के लिए जिलाधिकारी ने नगरपालिका को निर्देशित किया कहा कि मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के अंतर्गत 546 लाख से बन रहे कैंची बायपास के साथ पार्किंग मॉल भी जल्द मूर्त रूप लेगा. जिलाधिकारी वंदना ने देर शाम तक नगर का स्थलीय निरीक्षण किया जिसपर जनता ने उनको नगर की विभिन्न छोटी छोटी समस्याओं से भी अवगत कराया. जिलाधिकारी के पैदल भ्रमण के दौरान ही जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर मौके पर कई समस्याओं का त्वरित समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए. वही होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपिल सहित कारोबारियों व स्थानीय जनता ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करी. स्थानीय जनता ने पुष्प गुच्छ व व अंग वस्त्र देकर जिलाधिकारी का अभिवादन किया। इस दौरान प्रकाश आर्या  शिवांशु जोशी पंकज अद्वैती अखिलेश सेमवाल जुगल मठपाल दयाल आर्या संजय वर्मा नंदकिशोर पांडेय विजय कुमार लेवेंद्र क्विरा महेश जोशी रमेश जोशी मुकेश कुमार संजू जोशी पवन रावत भावेश तिवारी कबीर साह नीरज रावत कमल गोस्वामी सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English