UP : सहारनपुर में बेहट नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुर्रहमान ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दो दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर का किया आयोजन

सहारनपुर / बेहट। नगर पंचायत बेहट की ओर से कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसका नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुर्रहमान उर्फ शालू ने बोर्ड के सदस्यों के साथ मिलकर फीता काट कर उद्घाटन किया।शुक्रवार को शिविर का उद्घाटन करने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुर्रहमान उर्फ शालू ने कहा कि सभी धर्म आपसी भाईचारा प्यार मोहब्बत का पैगाम देते हैं इसलिए हम सभी को मिलजुलकर सभी त्यौहार व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर शिव भक्त कांवड़ियों पर नगर पंचायत की ओर से पुष्प वर्षा भी गयी।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सभासद सत्यप्रकाश रोहिला, मास्टर जमील अहमद,अंकित कुमार, शाहनवाज उर्फ गुल्लू, सभासद पति बंटी शर्मा, आरिफ मंसूर, अब्दुल मालिक, अजय कुमार सिंघल उर्फ टीपू के अलावा वरिष्ठ लिपिक ओमप्रकाश के साथ साथ नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English