UP: गरीब कल्याण और गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार,सुल्तानपुर में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे। शहर के पं रामनरेश त्रिपाठी सभागार में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मंहगाई ग्लोबल विषय है। आसपास के देशों से भारत की जीडीपी बहुत अच्छे स्तर पर है और देश बहुत अच्छे से विकास कर रहा है। ये प्रधानमंत्री के अच्छे और कुशल प्रबंधन का परिणाम है।’

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में व्यापक जनसंपर्क अभियान चल रहा है। यह 30 मई से 30 जून तक चलेगा। पार्टी की तरफ से अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं। गरीब कल्याण और गरीबों के उत्थान के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। हम घर घर जाएंगे और सब अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड सामने रखेंगे। अब भारत की तुलना पड़ोसी देश पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से करेंगे तो आपको बेहतर स्थिति महसूस होगी। एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल पर लगातार टोल बढ़ाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आप विचार करिए तो बहुत समय बचता है सफर में।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे पहुंचे जहां पर उनका विधायक सीताराम वर्मा, राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने स्वागत अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष आरए वर्मा और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन किया।

ALSO READ:  ऋषिकेश :भारत बचाओ आन्दोलन के तहत आजमगढ़ के अजय यादव का स्वागत किया मेयर पासवान ने

आपको बता दें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जौनपुर, बदलापुर, लंभुआ होते हुए सुल्तानपुर पहुँचे तो जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,नगर महामंत्री रवि श्रीवास्तव,दूबेपुर मंडल महामंत्री संतोष सिंह सहित सैकङो भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का सुल्तानपुर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

हिन्दी English