विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी को संदिग्ध हालात में गोली लगी, मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
पंजाब   से बड़ी खबर आ रही है. शुक्रवार देर रात की घटना है.  लुधियाना पश्चिम से aap  विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई.  उन्हें गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था.  देर रात तक डीएमसी की इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी रही पर वह उन्हें बचा नहीं पाई.  मिली जानकारी के अनुसार विधायक गोगी किसी समारोह में भाग लेकर घर लौटे थे और अपने कमरे में खाना खा रहे थे.  इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई. अब यह गोली कैसे लगी अभी कोई कुछ नहीं बता पा रहा है.  सूचना के मुताबिक़, विधायक की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी तत्काल कमरे में पहुंचीं तो गोगी के शरीर से खून बह रहा था.   तुरंत कार  द्वारा डीएमसी अस्पताल लाया गया.  बताया जा रहा है कि उन्हें अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगी.  गोली किन परिस्थितियों में लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मौके पर है जांच कर  रही है.  लेकिन घटना से हर कोई हैरान है. गोगी के पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुट गई.  डॉक्टरों ने गोगी को कृत्रिम श्वास देने के लिए लगातार पंपिंग की. इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में गोगी की पत्नी और पारिवारिक सदस्य मौजूद थे. लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका.   घटना की जानकारी मिलते ही लुधियाना कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल डीएमसी अस्पताल पहुंचे. तुरंत बाद डीसीपी शुभम अग्रवाल, एडीसीपी रमनदीप भुल्लर, एसीपी अकर्शी जैन भी अस्पताल पहुंच गईं. डीएमसी की इमरजेंसी और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए.

Related Articles

हिन्दी English