ऋषिकेश: क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा ऋषिकेश के अर्न्तगत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने शिलान्यास करते हुए बताया कि आवास विकास कॉलोनी लेन नं० 4 और 6 में गुलाब वाटिका हाउस आर.के. अरोडा के घर तक सांई कुटीर से हाउस नं० 940 हाउस नं० 773 से हाउस नं० 782 तक सीसी मार्ग का निर्माण होगा, जो 17.36 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।

ALSO READ:  UK : भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से

डॉ अग्रवाल ने बताया कि गुमानीवाला हरिधाम कॉलोनी में 9.50 लाख रुपए की लागत से लेन नं० 4 ब्रांच रोड से लेन नंबर 1 तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि 13.75 लाख रुपए की लागत से ऋषिलोक कालोनी में तरुण डिंगरा के घर से पावा हाऊस, कलम- सिंह के घर गुरु कृपा आवास, डेयरी शॉप से आम बाग डामरीकरण कार्य किया जाएगा।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश एम्स में "पाइरेक्सिया" का उद्घाटन हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रदेश संयोजक नमामि गंगे कपिल गुप्ता, रविन्द्र बिरला, संजय कौशिक, माधवी गुप्ता, राधे जाटव, जयंत शर्मा, स्वाति शर्मा, गोपाल सती, विभागीय कनिष्ठ अभियन्ता मनवीर पंवार, ओमकार नेगी आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English