UK : राष्ट्रीय डाक सप्ताह पर उपडाकघर पांखु के लिए मेल वाहन सेवा का शुभारंभ, दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर डाक सुविधा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • राष्ट्रीय डाक सप्ताह पर उपडाकघर पांखु के लिए मेल वाहन सेवा का शुभारंभ, दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर डाक सुविधा

पिथौरागढ़ : भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत उपडाकघर पांखु के लिए मेल वाहन सेवा का शुभारंभ किया गया। डाक निरीक्षक मुकेश सिंह नागरकोटी ने बताया कि ‘मेल्स एवं पार्सल्स डे’ 14 अक्तूबर के अवसर पर शुरू की गई इस सेवा से सीमांत क्षेत्र पांखु एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में डाक वितरण व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर डाक निरीक्षक ने मेल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1976 में उपडाकघर पांखु की स्थापना के बाद से चौकोड़ी से पांखु तक डाक का परिवहन डाक सेवक के माध्यम से किया जाता रहा है। लगभग पांच दशकों से चली आ रही इस पारंपरिक व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से अब मेल वाहन सेवा प्रारंभ की गई है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश लालपानी कूड़ा निस्तारण प्लांट के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में मुकदमा दर्ज

उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत मेल वाहन प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे गणाईगंगोली से रवाना होकर थल होते हुए पांखु तक पहुंचेगा। इससे उपडाकघर पांखु को नियमित रूप से डाक प्राप्त हो सकेगी और क्षेत्र के लोगों तक डाक एवं पार्सल समय पर पहुंचाने में सुविधा होगी।

इस सेवा के प्रारंभ होने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। अब वे अपने उत्पादों एवं अन्य आवश्यक सामग्री को भारतीय डाक विभाग की सेवाओं के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों तक अधिक सुगमता से भेज सकेंगे। साथ ही, डाक परिवहन में लगने वाले समय को कम करने तथा डाक वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने में भी सहायता मिलेगी।

ALSO READ:  UK : प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर शुरू की गई यह पहल भारतीय डाक विभाग की सेवाओं के आधुनिकीकरण, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर डाक सुविधाएं पहुंचाने तथा सीमांत क्षेत्रों को मुख्यधारा की सेवाओं से जोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मेल वाहन सेवा से उपडाकघर पांगू के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के लोगों को डाक सेवाओं का अधिक नियमित एवं सुविधाजनक लाभ मिल सकेगा।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English