ऋषिकेश में नशे के खिलाफ महिला मंगल दल की रहेगी अहम भूमिका, पुलिस और महिला आयोग की पहल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ऋषिकेश पुलिस एवं राज्य महिला आयोग की पहल पर मीरा नगर, 20 बीघा आईडीपीएल ऋषिकेश में गठित हुआ महिला मंगल दल, नशे के विरुद्ध निभाएगा प्रहरी की भूमिका
ऋषिकेश : दिनांक 28.07.2026 को नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं महिलाओं की जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईडीपीएल चौकी परिसर में मीरा नगर (20 बीघा) एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  कुसुम कंडवाल, उपाध्यक्ष  सुंदरी कंडवाल, सदस्य  माया घाले,  बीना, चौकी प्रभारी आईडीपीएल सहित क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान क्षेत्र में बढ़ते शराब एवं सूखे नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने तथा पुलिस का सक्रिय सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मीरा नगर (आईडीपीएल 20 बीघा) महिला मंगल दल का गठन किया गया। दल की महामंत्री के रूप में  राणा को दायित्व सौंपा गया। महिला मंगल दल क्षेत्र में पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध शराब एवं सूखे नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएगा तथा जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
—————————————————————-
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि प्रत्येक महिला अपने परिवार एवं मोहल्ले में जागरूकता फैलाए और पुलिस का सहयोग करे तो नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने महिला मंगल दल की सदस्याओं से समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
*********************************************
प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा महिला मंगल दल की सदस्याओं को पुलिस मित्र के रूप में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जहां कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, सूखे नशे का कारोबार अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सके। बैठक के अंत में सभी महिलाओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण तथा उत्तराखण्ड पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का संकल्प लिया। 
ALSO READ:  UK : श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत लोगो को किया गया सचेत

Related Articles

हिन्दी English