UK :राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा के देवलचौड़ खाम में ग्राम प्रधान के निवास पर आमजन से की मुलाकात

ADVERTISEMENTS
- कालाढूंगी विधानसभा के देवल चौड़ खाम पहुंचे राज्य मंत्री (दर्जा) सुरेश भट्ट
- आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भट्ट कालाढूंगी से हैं मजबूर दावेदार
- भट्ट एक कुशल संगठनकर्ता, संघ कार्यकर्त्ता और पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ता माने जाते हैं
- भट्ट वर्तमान में उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद् (दर्जा मंत्री) उत्तराखंड सरकार हैं,वे पूर्व में प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तराखंड, पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन) भाजपा हरियाणा का बखूबी वे दायित्व निभा चुके हैं

हल्द्वानी : (मनोज रौतेला) विधानसभा कालादूंगी के देवल चौड़ खाम इलाके में राज्यमंत्री (दर्जा) सुरेश भट्ट पहुंचे. इस दौरान उन्हूने स्थानीय जनता के साथ चर्चा की. विकास कार्यों को लेकर…समस्याओं को लेकर. ग्राम प्रधान किसान सिंह दर्म्वाल के निवास पर पहुंचे थे. उनका ग्राम प्रधान दर्म्वाल व अन्य लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया. मंत्री भट्ट के मुताबिक, शनिवार को कालाढूंगी विधानसभा के ग्राम पंचायत देवलचौड़ खाम में ग्राम प्रधान किशन दर्मवाल के आवास पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों, देवतुल्य जनता एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
———————————
भट्ट ने मुताबिक़, इस दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर भी संवाद हुआ।साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता एवं जनसंपर्क को और गति देने पर विचार साझा किए। हमारा संकल्प है कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर विजय की हैट्रिक सुनिश्चित करें।
———————————
इस अवसर पर सदस्य गन्ना विकास सलाहकार समिति रेवाधर ब्रजवासी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा गोस्वामी ,बूथ अध्यक्ष मोहन देवराड़ी, गंगा सिंह दर्मवाल समरपाल चौधरी ,ग्राम प्रधान मनीष कुलियाल, नरेश बजवाल, गंगोत्री देवी , वीरेंद्र पाल , देवेंद्र कुमार , कमल बेलवाल , ललित मोहन नेगी, हरीश बिष्ट ,पूर्व प्रधान दीपा दर्मवाल, जगदीश कुलियाल, पंकज कुंजवाल , मोहित कांडपाल , विक्रम नेगी एवं सुरेंद्र बिष्ट, व्यपारी दीवान सिंह मेर, मातृ शक्ति सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










