UK :ऋषिकेश में धनतेरस की शाम दुकान आगे से स्कूटी उड़ा ले गया चोर, परिवार परेशान नहीं लगा सुराग अभी तक
धनतेरस को धन उतना आया नहीं जितना चला गया भंडारी परिवार का

ऋषिकेश : धनतेरस का पर्व भंडारी परिवार के लिए हैरान करने वाला रहा। घर की स्कूटी चोरी हो गयी। खुद अपनी दुकान के आगे से। पुलिस को तगरीर ढ़ी है 6 नवंबर को लेकिन आज 19 नबम्बर है। अभी तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है। परिवार परेशान है।क्योँकि घर, दुकान, बाजार आना जाना उसी स्कूटी से होता था। पुलिस का कहना है देख रहे हैं।श्यामपुर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं
मामला श्यामपुर स्थित बाईपास, निकट हाट बाजार का है। अंजू भंडारी पत्नी राम सिंह भंडारी की छोटी सी दुकान है। उसी से घर का गुजारा होता है। सामान्य घर वालों के। लिए यह बड़ी बात है। धनतेरस के दिन और उसकी रौनक और बाजार की भीड़… इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक चोर महिला की स्कूटी लेकर फरार हो गया।
अंजू के मुताबिक, धनतेरस की शाम करीब 5 बजे का है। महिला का बेटा शिवम भंडारी दुकान पर ब्लैक कलर की होंडा एक्टिवा लेकर पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान के बाहर से स्कूटी चोरी कर ले गया।स्कूटी का नंबर है UK14 H 2721…हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद से अब तक स्कूटी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। दुकान चलाकर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही महिला अंजू भंडारी व उनका परिवार काफी परेशान है।पुलिस को तहरीर दी है। लेकिन अभी तक स्कूटी का कुछ सुराग नहीं लग पाया है। नोट-प्रोफाइल पुरानी तस्वीर में शिवम अपनी स्कूटी में बैठा हुआ।।





