महंत स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज का ऋषिकेश में 55वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर एवम संस्कार योग आश्रम में धार्मिक आध्यात्मिक सामाजिक विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान करने वाले परम आदरणीय भारत साधु समाज के संगठन मंत्री चेतन ज्योति संस्थाओं के परमाध्यक्ष परम पूज्य महंत स्वामी ऋषिश्वरानंद जी महाराज जी का ऋषिकेश में 55वां  जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर  ऋषि कुमार द्वारा वेद मंत्रों के साथ महाराज श्री का  भव्य स्वागत किया गया.  सभी मठ मंदिर आश्रमों के महंतों ने मंगल कामनाओं के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की। योगी आशुतोष  महाराज, युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम महंत  रविदेव शास्त्री  महाराज,महंत रवि प्रपन्नाचार्य, योगगुरु नवीन जोशी, राम विशाल दास  महाराज, राजेश रस्तोगी,स्वामी राम  सत्यनारायण शर्मा  व् अन्य  सभी संतगण उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English