लखनऊ : गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे लखनऊ, कल होगा योगी सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : योगी सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी जोर शोर से चल रही है. VIP मेहमानों की लिस्ट काफी लम्बी है और आने शुरू हो चुके हैं. गृहमंत्री अमित शाह पहल ही पहुँच चुके हैं लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा शीर्ष भाजपा नेता, उद्योगपति, संत शुक्रवार को दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ के विशाल शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे. बता दें कि इस बैठक के लिए पार्टी ने सभी विधायकों को आज लखनऊ बुलाया है. राजधानी में शपथ ग्रहण समारोह के लिए कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. यह पार्टी के लिए पहला मौका है जब यूपी में लगातार दूसरी बार बीजेपी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही. इकाना स्टेडियम में होने जा रहे इस शपथ ग्रहण समारोह को खास और ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है. गृहमंत्री अमित शाह पहले ही पहुंचे चुके हैं.

वहीं शपथ ग्रहण को लेकर कार्यकर्ताओं को कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि शपथ ग्रहण समारोह वाले दिन कार्यकर्ता प्रदेश में पूजा-पाठ करें. वहीं समारोह में आने वाले कार्यकर्ताओं से अपनी गाड़ियों में पार्टी का झंडा लगाकर आने को कहा गया है.

Related Articles

हिन्दी English