लखनऊ :  चिड़ियाघर में  हादसा, सूरज नामक कर्मचारी को हिप्पो ने मौत के घाट उतारा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में बड़ा हादसा हुआ है.हिपो ने एक ब्यक्ति पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गयी.  तकरीबन बारह साल से चिड़ियाघर में सफाईकर्मी रहा था सूरज. सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब हिप्पो के बाड़े में गया था काम करने, तभी उसपर हिप्पो ने कर दिया हमला, सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुछ दिन पहले कानपुर चिड़ियाघर से लाया गया था ये हिप्पो. कंपवेल रोड बरौरा थाना ठाकुरगंज का निवासी था सूरज.मृतक के परिवार में एक बेटा एक बेटी व पत्नी है.सूरज की मौत के बाद परिवार में अब नही बचा कोई कमाने वाला.

Related Articles

हिन्दी English