UK : हल्द्वानी मेयर कालाढूंगी सीट पर दावेदारी कर बोले द्रविड़ की तरह नहीं सहवाग की तरह बैटिंग करता आया हूँ

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी : जैसे जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, नेताओं की बेचैनी खुल कर सामने आने लगी हैं. हर कोई विधानसभा चुनाव के लिए टिकट चाहता है अपनी पार्टी की तरफ से. हल्द्वानी हॉट सीट रही है. उत्तराखंड राज्य की हमेशा. यहाँ से भाजपा के नगर निगम मेयर हैं गजराज सिंह बिष्ट. उनका बयान सामने आया है. हमेशा ओपनिंग बैटिंग करता आया हूँ, अगर ११ की टीम में आया तो ओपनिंग करता नजर आऊंगा….ऐसे में अंदाजा साफ़ लगाया जा सकता है. हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट ने कालाढूंगी विधानसभा से अपनी दावेदारी ठोक दी है.दावेदारी को ठोकते हुए कहा है कि वह कालाढूंगी विधानसभा से फ्रंट फुट पर बैटिंग करने को तैयार हैं. बीजेपी मेयर गजराज बिष्ट लंबे समय से कालाढूंगी में राजनीतिक रूप से एक्टिव हैं. पिछली बार भी उनकी दावेदारी पर पार्टी ने उन्हें समझा बुझा कर मना कर बैठा दिया था. लेकिन इस बार उनका कहना है कि वह कालाढूंगी विधानसभा की राजनीतिक पिच पर ओपनर बल्लेबाज की तौर पर फ्रंट फुट बैटिंग करने को तैयार हैं. अब ऊंट किस करवट बैठता है यह तो वक्त ही बताएगा. लेकिन फिलहाल दावेदारों के प्रकट होने की बारी आ चौकी है….गजराज उनमें से एक हैं. वहीँ कालाढूंगी की बात करें तो वर्तमान विधायक वंशीधर भगत, उनके बेटे विकास भगत, सुरेश भट्ट (दर्जा राज्य मंत्री), शशांक रावत समेत कई दिग्गज हैं जो दावेदारी पेश कर रहे हैं. देखना होगा टिकट किसका पक्का होता है..





