यूपी : सुल्तानपुर के दुर्गापूजा महोत्सव में अंकुरण परिवार ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन, हुआ भव्य उदघाटन..

दशहरा (रावण दहन) के साथ सुल्तानपुर में शुरू हुआ ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ सुल्तानपुर की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव दशहरा (रावण दहन) के साथ शुरू हो गई है,सुल्तानपुर की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा पूरे भारत देश मे कलकत्ता के बाद दूसरे नंबर पर प्रसिद्ध है।लाखों करोङो श्रद्धालु माता रानी के भव्य स्वरूप की एक झलक पाने की ललक आंखों में लिए इस वक्त सुल्तानपुर आकर माता रानी के दर्शन करते हैं।इसी कड़ी में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होने पर सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अंकुरण परिवार द्वारा विगत वर्षों की भांति मेले में नगर क्षेत्र के बस स्टेशन के पास स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के दक्षिण छोर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर कैंप का आयोजन किया है जिसका आज जिले की सुप्रसिद्ध डॉ आभा सिंह( स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉ शालिनी पाण्डेय( बाल रोग विशेषज्ञ)व डॉ रवि त्रिपाठी(नेत्र सर्जन)ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया है,उदघाटन के दौरान डॉ एके सिंह (आईएमए सुल्तानपुर अध्यक्ष) डॉ सुधाकर सिंह (शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ),डॉ पवन रिबेलो (डेंटल सर्जन)डॉ एवी मिश्रा ( हड्डी एवम जोड़ रोग विशेषज्ञ),सर्वेश अग्रहरी (आईएमए अध्यक्ष) की विशेष उपस्थित रही।आपको बताते चलें कि सुल्तानपुर की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान अंकुरण की टीम ने सुल्तनापुर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA – सुल्तनापुर)सुल्तानपुर औषधि विक्रेता संघ,मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ( UPMSRA -सुल्तनापुर यूनिट) के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर कैंप के लिए आमंत्रित किया है।दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग अलग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंप में निशुल्क परामर्श सुविधा उपलब्ध रहेगी।प्रतिदिन जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां कैंप में वितरित की जाएंगी।अलग अलग दिन अलग प्रकार की निशुल्क जांच की भी सुविधा कैंप में उपलब्ध रहेगी।कैंप में मेलार्थियों की सुविधा के लिए खोया/पाया शिविर की सुविधा भी उपलब्ध है।कैंप में दर्शनार्थियों के लिए निशुल्क जल एवम भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी।जरूरतमंद लोगो के लिए कपड़ा बैंक एवम बुक बैंक द्वारा निशुल्क कपड़ा एवम विधार्थियों के लिए बुक बैंक के माध्यम से किताबों की उपलब्धता भी रहेगी।

Ad

Related Articles

हिन्दी English