लक्ष्मण झूला पुलिस ने विदेशी महिला का बैग ढूंढ कर दिया तो भावुक हो कर कहा थैंक यू पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • शानदार सेवा का उदाहरण – पौड़ी पुलिस ने कीमती गहने व दस्तावेज़ सहित पूरा बैग बरामद कर विदेशी महिला के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
ऋषिकेश : दिनांक 16.10.2025 को इटली निवासी विदेशी महिला Chiara Scafa W/O Claudio Simeone द्वारा चौकी रामझूला पर ड्यूटीरत्त पुलिस को सूचना दी कि वह लक्ष्मणझूला क्षेत्र में योगा क्लासेस के लिए आई हुई हैं। इस दौरान स्वर्गाश्रम क्षेत्र में उनका एक अत्यंत कीमती सामान से भरा बैग कहीं खो गया।  जिसमें मेरा कीमती सामान 2000 यूरो कीमत की तीन गोल्ड रिंग एवं एक ब्रेसलेट, 300 यूरो नगद धनराशि, iPhone चार्जर, AirPods चार्जर एवं ब्लूटूथ स्पीकर, इटैलियन ड्राइविंग लाइसेंस एवं आईडी टैक्स डॉक्यूमेंट,प्रीपेड बैंक कार्ड एवं पर्सनल वर्किंग एजेंडा आदि था।थाना इंचार्ज संतोष पैथवाल के मुताबिक़,  रामझूला पर ड्यूटीरत्त पुलिस टीम द्वारा तत्परता और भरोसा दिलाते हुए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उत्तम रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सतत खोजबीन और अथक प्रयासों के माध्यम से उक्त विदेशी महिला का सम्पूर्ण सामान बरामद कर सुरक्षित रूप से उन्हें सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान वापस पाकर विदेशी महिला भावुक हो उठीं और उन्होंने पुलिस टीम का खुले दिल से सम्मान और प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड पुलिस एवं पौड़ी पुलिस का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।”
ALSO READ:  ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English