ऋषिकेश :खदरी के बलजीत फ़ार्म में आयोजित हुआ “आंगन मिलन” कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : श्यामपुर मंडल के खादरी ग्राम पंचायत स्थित बलजीत फार्म, आनंद विहार आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री एवं महिला मोर्चा जिला प्रभारी नेहा शर्मा ने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर बच्चों को हॉर्वेस्टेड पेंसिल वितरित की गई तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई।कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। सेवा ही संगठन — सेवा ही संकल्प। इस दौरान, आंगनबाड़ी केंद्र बलजीत फॉर्म में दायित्व आधारित सीमा पयाल मंडल महामंत्री मंडल मंत्री प्रियंका व्यास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी नौटियाल सहायिका सरस्वती थपलियाल, मंडल अध्यक्ष दीपा राणा मंडल उपाध्यक्ष सुनीता चौहान नीलम रावत मंडल महामंत्री रीतू राणा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी जुगलान मंडल मंत्री प्रियंका व्यास मंडल मंत्री पूनम व्यास आदि लोग मौजूद रहे.





