ऋषिकेश : पूर्णानंद घाट जनकी झूला में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में पंहुचे बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत ने की गंगा आरती व हवन किया। नाना पाटेकर को ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।
बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत एक बेहतरीन भारतीय बॉलीवुड अभिनेता हैं। एक्टर अनिल चरणजीत अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों और सीरीज में काम किया है। उन्होंने कई बड़ी और लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में शानदार भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी कुछ मुख्य और लोकप्रिय फिल्में. पीके, रईस, सूर्यवंशी अक्षय कुमार अभिनीत इस एक्शन फिल्म में भी वह नजर आए थे। हंसी तो फंसी इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। सिंह इज़ ब्लिंग अक्षय कुमार के साथ इस कॉमेडी फिल्म में उन्होंने काम किया था। संजू इस फिल्म के सुपरहिट गाने मैं बढ़िया तू भी बढ़िया में उन्होंने विशेष भूमिका निभाई थी।ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी से मुलाकात कर महिला गंगा आरती शुरुआत कराने के लिए धन्यवाद दिया। महिला सशक्तीकरण, भारत में लैंगिक समानता व महिलाओं के लिए समान अवसर पर चर्चा की।बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत ने कहा कि जब मुझे पता लगा की पहली बार उत्तराखंड की महिलाएं पूर्णानंद घाट पर मां गंगा की आरती करती हैं तो मैं उनके साथ आरती करना चाहता था।बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना किसी भी देश के मानव विकास एवं संपुर्ण राष्ट निर्माण का सपना पूरा नहीं हो सकता। भारत में लैंगिक समानता का आर्थिक लाभ होगा, भारत एक दशक में विकास की नई ऊंचाई छुएगा। महिला सशक्तीकरण का सपना तभी साकार हो सकता है जब महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में बराबर की सहभागिता मिले। समाज के विकास में मातृ-शक्ति का विशेष योगदान है। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी अपने फैसले लेने का हक ना मिलना सबसे बड़ी बाधा है। महिलाओं का अपने निर्णय के मामले में आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है।बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत ने कहा कि माँं गंगा के तट पर मुझे अप्रतिम आनन्द की प्राप्ति हुई है। यहां की दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा से हृदय में शान्ति एवं आत्मबल का संचार हो रहा है।
अभिनेता अनिल चरणजीत ने कहा कि नाना पाटेकर साफ तौर पर भारत के सबसे बेहतरीन एक्टर रहे हैं। उनका करियर चार दशकों का रहा है। उन्हें क्रांतिवीर और परिंदा जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है, लेकिन उनकी सबसे शानदार परफॉर्मेंस असल में नटसम्राट नाम की मराठी फिल्म में थी। पद्म श्री से सम्मानित नाना पाटेकर को लोग ऑन-स्क्रीन हीरो के तौर पर तो जानते ही हैं.ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग, प्रभावशाली अंदाज़ और शानदार संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई, जो हमेशा फिल्म प्रेमियों के दिलों में बसी रहेगी। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने समाज सेवा के कार्यों में भी योगदान दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति दें। ओम शांति। गंगा आरती में मुख्य रूप से डॉक्टर ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, प्रियंका नेगी आदि मौजूद रहे