कोटद्वार : आपदा के कारण मालन नदी के ऊपर बने पुल के टूट जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग के तौर पर निर्मित किये जा रहे मोटाढांग-हल्दूखाता-कंडी मार्ग का डीएम ने निरीक्षण किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य आगामी 4 अगस्त तक पूरा करते हुए फोटो ग्राफ के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें

कोटद्वार : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विगत 13 जुलाई आपदा के कारण कोटद्वार स्थित मालन नदी के ऊपर बने पुल के टूट जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग के तौर पर निर्मित किये जा रहे मोटाढांग-हल्दूखाता-कंडी मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य साइट पर 50 मजदूर, 5 जेसीबी, 5 मिक्सर कार्य करते हुए पाए गए।

ALSO READ:  UK :दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य आगामी 4 अगस्त तक पूरा करते हुए फोटो ग्राफ के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। कार्यो को गति प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी ने वैकल्पिक मार्ग पर अतिरिक्त और 50 लाइटों की व्यवस्था करने के निर्देश लोनिवि दुगड्डा को दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन वैकल्पिक मार्ग पर यदि आवागमन की निगरानी के लिए बैरियर की आवश्यकता है तो इस संबंध में ट्रैफिक मैनेजमेंट, टाइमिंग आदि के संबंध में राजस्व, वन विभाग व परिवहन विभाग एक संयुक्त एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार, उप-जिलाधिकारी मनजीत सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा डीपी सिंह आदि उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English