खटीमा की गरिमा ने बिन कोचिंग के यूपीएसी परीक्षा पास की, पायी 304 रैंक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खटीमा : उत्तराखंड के एक और होनहार युवती ने यूपीएसी परीक्षा पास कर झंडा गाड़ा है. उत्तराखंड से एक से बढ़ कर प्रतिभा सामने आ रही हैं. इस बार खबर खटीमा से है. पिथौरागढ़ की दिशा जोशी के बाद गरिमा नागपाल जो खटीमा की रहने वाली है. यूपीसी परीक्षा पास की है. दरअसल गरिमा नागपाल ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा को पास कर लिया है. जिसके बाद उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. गरिमा नागपाल ने 304 रैंक प्राप्त की है. रोल नंबर था 5404917.

ALSO READ:  UK : यूरोप से आध्यात्मिक  सनातन धर्म यात्रा में आऐ विदेशी साधक पहुंचे श्री भरत मंदिर ऋषिकेश, हुआ स्वागत

आपको बता दें, खटीमा में आंचल डेयरी के प्रबंधक डॉ. प्रेम सिंह नागपाल की बेटी गरिमा नागपाल ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है. सोमवार को ही परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. उत्तराखंड के लिए ये तीसरी खुशखबरी है. दिशा जोशी, कुणाल गुरुरानी और गतिमा नागपाल. बता दें कि गरिमा ने तीसरे प्रयास में सफलता पाई है. बताया गया इससे पिछले प्रयास में गरिमा कुछ अंकों से रह गई थीं. गरिमा की शुरुआती पढ़ाई हल्द्वानी के क्वीन्स पब्लिक स्कूल से पूरी हुई है. बेटी ने पांचवीं तक की पढ़ाई यहीं से की है. इसके बाद हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई रुद्रपुर से प्राप्त करने के बाद गरिमा ने CLAT परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी. जिसके बाद बेटी ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए डिग्री प्राप्त की.

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में भी अब गरबा डांडिया नृत्य, धूमधाम से संपन्न हुआ आरोग्य गरबा एवं डांडिया उत्सव-2026, सीजन-2

पिता प्रेम सिंह नागपाल ने बताया कि बेटी का सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था. इसलिए उसने तैयारी शुरु कर दी थी. हमसे जितना ज्यादा सहयोग हो पाया हमने किया. खुशी है कि बेटी ने अपने सपने को साकार किया है.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English