कांवड़ मेला–2026: कांगड़ा घाट, हरिद्वार में SDRF ने गंगा की तेज धारा में फंसे 08 कांवड़ियों का सकुशल रेस्क्यू किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : कांवड़ मेला–2026 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर SDRF की टीमें लगातार मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को कांगड़ा घाट, हरिद्वार पर ड्यूटी के दौरान तैनात SDRF टीम ने टीम प्रभारी उप निरीक्षक (SI) पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई करते हुए गंगा नदी की तेज धारा में बहने लगे 08 कांवड़ियों का सफलतापूर्वक एवं सकुशल रेस्क्यू किया।

ड्यूटी के दौरान अलग-अलग समय पर श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए। घाट पर मौजूद SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ नदी में उतरकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक परीक्षण के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को सकुशल उनके परिजनों एवं साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।

ALSO READ:  UK :स्व. गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति: कमलेश भट्ट

रेस्क्यू किए गए कांवड़ियों का विवरण निम्नवत है—

1. कार्तिक पुत्र महेंद्र पाल, उम्र 22 वर्ष, ग्राम प्रेमपुर, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश। (रेस्क्यू समय: 11:45 बजे)

2. राहुल पुत्र अश्विनी कुमार, उम्र 29 वर्ष, सेक्टर-52, चंडीगढ़। (रेस्क्यू समय: 13:16 बजे)

3. विनोद पुत्र तेजप्रताप, उम्र 27 वर्ष, बल्लभगढ़, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा। (रेस्क्यू समय: 13:44 बजे)

4. विराज कश्यप पुत्र सुशील कश्यप, उम्र 16 वर्ष, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। (रेस्क्यू समय: 14:35 बजे)

5. सतीश कुमार पुत्र मोहन सिंह, उम्र 36 वर्ष, सी-172, माता वाली गली नं. 12, जौहरीपुर, दिल्ली। (रेस्क्यू समय: 15:01 बजे)

6. करन पुत्र सुरेश, उम्र 16 वर्ष, ग्राम खींचना, हरियाणा। (रेस्क्यू समय: 15:50 बजे)

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में हेल्थ कैंप आयोजित, करीब 1200 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं व चिकित्सकीय परामर्श का लिया लाभ

7. विशाल पुत्र जय भगवान, उम्र 16 वर्ष, ग्राम राजना, हरियाणा। (रेस्क्यू समय: 16:01 बजे)

8. मनीष कुमार पुत्र अनिल कुमार
उम्र 21
ग्राम- गाठा जिला बागपत
उत्तर प्रदेश समय 18:35

SDRF द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि गंगा नदी में स्नान करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें, निर्धारित सीमाओं के भीतर ही स्नान करें तथा नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में प्रवेश करने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस अथवा SDRF टीम को सूचना दें।

रेस्क्यू टीम:

टीम प्रभारी SI पंकज सिंह खरोला
AdSI प्रविंद्र धस्माना, AdSI आशिक अली आरक्षी सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मेहता ,शिवम, अंशुल पांडेय
FMनितेश खेतवाल,मनोज कुमार

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English